फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल महाकुंभ की तैयारी में जुटे खिलाड़ी

Wed, 09 Jul 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53-राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय कनीना हॉकी नर्सरी में जींद में होने वाली प्रतियोगि
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति विश्वविद्यालय कनीना में हॉकी नर्सरी के खिलाड़ियों ने हरियाणा हॉकी एसोसिएशन द्वारा जींद के नरवाना में 19 से 23 जून तक होने वाली अंतर जिला जूनियर और सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया था।
विज्ञापन

हॉकी के कोच कपिल गौड़ ने बताया कि जिला हॉकी संघ महेंद्रगढ़ की ओर से हॉकी नर्सरी कनीना के खिलाड़ी अंडर 16 सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा, हालांकि कोई स्थान नहीं ले पाएं।
अब खिलाड़ी खेल महाकुंभ की तैयारी में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। हॉकी के खिलाड़ी पूरे जिले में कनीना खंड से अधिक रहे हैं। खिलाड़ी कोच कपिल गौड़ और सीनियर खिलाड़ी श्रीभगवान महाशय की देखरेख में प्रशिक्षण लिया जा रहा हैं। खिलाड़ी हर्षित यादव, उमाकांत, रवि, हैप्पी, मयंक, रोहित, सौरव, अजय, नितिन, लक्ष्य, विहान, सचिन गुप्ता, शिवम, मोहन, आर्यन, आशीष, अमित, दक्ष यादव व दक्ष तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें