फोटो 17मारोली विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करते।संवाद
निजामपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम हुआ।
विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने माताओं की उपस्थिति में पौधे लगाए। इन पौधों को सुरक्षित रखने, नियमित खाद-पानी देने एवं संरक्षित करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में सुरेश, कविता, बबीता, सुनीता, नरोत्तम सोनी, जगजीत सिंह, विपिन, युधिष्ठिर, प्रवीण तथा योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।