फोटो संख्या:-56 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढृ में पौधरोपण करते हुए विद्यार्थी---स्रोत व
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी विद्यालय में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम एनएसएस इकाई द्वारा एनएसएस अधिकारी संगीता एवं मनोज जांगड़ा द्वारा आयोजित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य सुनील गोरा ने की। एनएसएस अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर देखभाल की शपथ ली। संवद