फोटो संख्या:92- कनीना में पौधरोपण करते आजाद युवा क्लब इसराना के सदस्य--स्रोत- युवा
कनीना। आजाद युवा क्लब इसराना के सदस्यों ने क्लब के स्थापना दिवस पर पौधरोपण किया। इस मौके पर जामुन, सीसम, बेलपत्र, फायकस, नागदोन, पत्थरचट्टा,आम, गुडहल, बरगद के पौधे लगाए।
सचिव कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में क्लब की स्थापना की गई थी। जिसका उद्देश्य युवाओं को अपने साथ जोड़कर के उनके अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना भरना पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना है। अपनी भाषा अपनी संस्कृति के सम्मान हेतु कार्य करना, युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं से नशे से दूर रखना इत्यादि कार्यक्रम क्लब समय-समय पर आयोजित करता रहता है। इस अवसर पर मोहित इसराना, रोहित कुमार लोकेश, धर्मेंद्र, अशोक, पूजा मौजूद रहे। संवाद