फोटो नंबर- 28बीकेएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करते विद्यार्थी। स्रोत-संस्था
नारनौल। बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी संस्थान में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट द्वारा पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया।
इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों ने संस्थान परिसर में नीम, पीपल, अशोक, अमलतास व अन्य छायादार व औषधीय पौधे लगाए। पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। एनएसएस अधिकारी राजेश सैनी ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित कैंपस-स्वच्छ कैंपस की संकल्पना को साकार करना है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित कैंपस स्वच्छ कैंपस की संकल्पना को साकार करना रहा। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने का प्रयास है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।