फोटो 4रेडक्रॉस भवन के प्रांगण में पौधरोपण करती शोभा शर्मा व अन्य।स्रोत संस्
नारनौल। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में जनशक्ति संगठन के सहयोग से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया व उपस्थित लोगों को पौधे बांटे। संगठन अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने कहा कि आज के युग में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करते रहना चाहिए। मौके पर डॉ. एसपी सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सक एसएन शर्मा, टीबी अभियान की कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा, क्लर्क रेखा, भाजपा जिला कर्मचारियों प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अध्यक्ष सुरेश कुमार वशिष्ठ, कैलाश यादव, भगवान यादव, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद