फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण रूट पर बस के संचालन को बढ़ाने की बना रही योजना

Sun, 30 Nov 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 29नारनौल ​​स्थित बस स्टैंड पर खडी बसें। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज डिपो के बेड़े में 25 नई बसों का संचालन शुरू कर किया गया है। अब डिपो में संचालित बसों की संख्या 164 हो गई है। इसके बाद अब ग्रामीण रूट पर बसों के संचालन को बढ़ाए जाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिन रूट पर बस संचालन शुरू करने व बढ़ाने के लिए मांग आई हुई है। पहले उन रूट का निरीक्षण कर संचालन को बढ़ाया जाएगा।
डिपो कार्यालय में अब तक नारनौल से कुलताजपुर, कोरियावास, जैलाफ और महेंद्रगढ़ से कनीना रूट पर पड़ने वाले गांवों के लिए ग्रामीणों ने मांग रखी है। वहीं नांगल चौधरी से निजामपुर रूट पर और अटेली से कनीना रूट पर भी संचालन को बढ़ाने की मांग दर्ज करवाई गई है।


इन रूट पर बढ़ाया गया बसों का संचालन :



नारनौल से वाया नांगल चौधरी खाटू धाम तक और महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से बुचौली, मेघनवास और देवास गांव के रूट पर संचालन शुरू किया गया है। बुचौली, मेघनवास व देवास रूट पर अभी सुबह 8.30 बजे बस का संचालन किया जा रहा है और जल्द ही शाम के समय भी बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन






वर्जन :

यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूट पर बस का संचालन किया जा रहा है। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जा रहा है। आमजन बस संचालन बढ़ाने की मांग डिपो कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें