महेंद्रगढ़। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते पहली बार पिछली 13 वर्षों से चल रही श्री हनुमान रामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा। श्री हनुमान रामलीला कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस बार रामलीला नहीं की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर रामलीला नहीं होने कारण आसपास लोगों को इस बार श्रीराम की लीलाओं का मंचन देखने को नहीं मिलेगा।
श्री हनुमान रामलीला कमेटी का मंचन 1996 में बुधराम कॉलोनी में शुरू किया गया था। उसके बाद वर्ष 2000 मोहल्ला सैनीपुरा में शुरू की गई। जगह के अभाव को देखते हुए कमेटी के पदाधिकारियों ने 2011 में रेलवे स्टेशन प्रांगण में शुरू की गई।
श्री हनुमान रामलीला कमेटी के पूर्व प्रधान कमल सैनी ने बताया कि रामलीला कमेटी मंचन के शुरूआत में 50 सदस्यों की टीम ने शुरू की थी। उसके बाद कारवां बढ़ते-बढ़ते सदस्याें की संख्या 120 तक पहुंच गई। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते इस बार रेलवे प्रशासन ने रामलीला मंचन करवाने की आदेश नहीं दिए गए है, जिसके चलते इस बार रामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा। रामलीला कमेटी से जुड़े सभी सदस्य शहर में चल रही अन्य रामलीलाओं में सहयोग करने की तैयारियां शुरू कर दी है। हनुमान रामलीला प्रांगण में 1200 से 1300 लोगों रामलीला देखने के आते थे।