फोटो संख्या:78- दो दिवसीय कॉमफिएस्टा के समापन सत्र में प्रस्तुति देती छात्रा--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम कॉमफिएस्टा का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। फोटोग्राफी स्पर्धा में पीयूष राजक विजेता बने।
कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। कुलपति ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार व उद्यमिता की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रीतम व दिनेश जाखड़ विजयी रहे। नुक्कड़ नाटक में प्रतिभागियों ने डिजिटल फ्रॉड एवं हेल्थ इंश्योरेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। फिनशार्क प्रतियोगिता में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एंटरप्रेंयोर गॉट टैलेंट प्रतियोगिता में राणा राम प्रथम रहे। पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपने स्नेह को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। फोटोग्राफी में पीयूष राजक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
नृत्य प्रतियोगिता में चारु जांगू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व उड़ीसा के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। गायन प्रतियोगिता में अशोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। समापन सत्र में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान, व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन पीठ की अधिष्ठाता प्रो. सुनीता तंवर, छात्रकल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनु यादव, प्रो. अमनदीप वर्मा ने हिस्सा लिया।