फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेड़ी और बिहाली में 2.40 करोड़ रुपये की लागत से डाली जाएगी पाइपलाइन

Mon, 27 Oct 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र के खेड़ी और बिहाली गांव में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 2.40 करोड़ रुपये की लागत से जीआई पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इन दोनों गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए जमीन में प्लास्टिक पाइप लाइन डाली गई है जो कई स्थानों पर जर्जर हो गई है। ऐसे में लीकेज से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से घर-घर पेयजल आपूर्ति के लिए जीआई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी यह कार्य पूरा नहीं हो पाया था। जनस्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न गांवों के सरपंचों से बची हुई पाइपलाइन की डिमांड ली थी।
इनमें ढाणी अटेली, भीलवाड़ा, अटेली, बिहाली, राता खुर्द, कांटी, खेड़ी, खोड़, नांगल, नावदी, रामपुरा, सैदपुर, उनिंदा, खैरानी इत्यादि गांवों के लिए विभाग ने एस्टीमेट भेजा था। फिलहाल गांव बिहाली और खेड़ी गांव में 2.40 करोड़ की लागत से पाइपलाइन बिछाने का टेंडर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

ढाणी अटेली में 172.18 लाख रुपये, भीलवाड़ा में 239.63 लाख, अटेली में 134.54 लाख, राता खुर्द में 73.60 लाख, कांटी बांस में 437.30 लाख, खोड़ में 151.94 लाख, नांगल में 111.04 लाख, नावदी में 92.30 लाख, रामपुरा में 108.04 लाख, सैदपुर में 89.95 लाख, उनिन्दा में 138.99 लाख और खैरानी में 64.63 लाख रुपये एस्टीमेंट बनाया गया है।
इनका भी टेंडर जल्द जारी होने की संभावना है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजा गया था, जिसमें से फिलहाल गांव बिहाली और खेड़ी में पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया जाएगा।





वर्जन:
ग्राम पंचायत की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग को पाइप लाइन डालने की डिमांड भेजी गई थी। पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा रहा है जो स्वागत योग्य है।-बीना देवी, सरपंच बिहाली।


वर्जन
स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। पाइपलाइन डालने से गांव के लोगों को पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात मिलेगी।-सत्यनारायण यादव, सरपंच खेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें