फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पाइपलाइन बिछी, सड़क भूली...दीवान कॉलोनी के लोग परेशान

विज्ञापन
फोटो संख्या:56- पेयजल पाइप लाइन डालने को लेकर दीवान  कॉलोनी में तोड़ी गई सड़क--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की दीवान कॉलोनी में पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब 20 दिन पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद भी सड़क को पहले जैसी स्थिति में नहीं बनाया गया जिससे स्थानीय लोगों को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खुदाई के कारण सड़क अब ऊबड़-खाबड़ हो गई है। सड़क संकरी होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कई बार सामने से वाहन आने पर एक वाहन चालक को रुककर दूसरे वाहन के निकलने का इंतजार करना पड़ता है। इससे सुबह और शाम के समय जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है।
कॉलोनी निवासी सुकेश दीवान, पवन भारद्वाज, दिनेश और प्रमोद शास्त्री ने बताया कि टूटी सड़क के कारण दुपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। गड्ढों और असमान रास्ते के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मार्ग से रोजाना स्कूल बसें भी गुजरती हैं। सड़क खराब होने के कारण बस चालकों को बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए धीमी गति से वाहन चलाना पड़ता है। इसके अलावा बुजुर्गों और पैदल चलने वाले लोगों को भी आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से दीवान कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन डाले के लिए सड़क को तोड़ा गया था। कॉलोनी में कुछ हिस्से में पाइप लाइन डालने का कार्य हो चुका है। एक सप्ताह बाद इस रोड का निर्माण करवा दिया जाएगा।-सुरेंद्र जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें