फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिंक बूथ पर गुब्बारों से सजे प्रवेश द्वार, महिलाओं में रहा उत्साह

Sun, 26 May 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- कनीना के बूथ नंबर 57 पर बनाया गया सखी बूथ से मतदान करके बाहर आती महिलाएं--स्रोत
विज्ञापन
कनीना। कनीना में मतदान के लिए बनाए गए पिंक बूथ को सजाया गया। कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए पिंक बूथ 57 को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाकर बनाया गया।
विज्ञापन

प्रवेश द्वार मतदान करने के लिए आने वाली महिलाएं बेहद उत्साहित नजर आईं। पिंक बूथ पर रंगोली भी आकर्षित कर रही थी। पिंक बूथ में मतदान करवाने की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की रही। जहां पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय कर्मचारी के रूप में महिलाएं ही तैनात की गई थीं।
महिला मतदाता कबूल देवी, अनु लता, पुष्पा देवी, निर्मला, बिमला, संतोष अनुराधा, अनुसुन ने बताया कि उनको मतदान करके बहुत अच्छा लगा। पिंक बूथ में सभी अधिकारी व कर्मचारी महिलाएं थी। चुनाव आयोग की अच्छी पहल है। चुनाव आयोग से मांग कि हर बार चुनाव में पिंक बूथ बनाए जाएं जिससे महिला मतदाताओं को कोई समस्या ना आए।

फोटो संख्या:56- कनीना के बूथ नंबर 57 पर बनाया गया सखी बूथ से मतदान करके बाहर आती महिलाएं--स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें