महेंद्रगढ़। माता मसानी मंदिर में बुधवार को नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के शुभारंभ पर सुबह 10.30 बजे शहर के मुख्य मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 201 महिलाओं ने कलश उठाए।
कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर भगवान परशुराम भवन मार्ग, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी मार्ग, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सिनेमा रोड होते हुए मंदिर प्रांगण में पंहुचे। कथा वाचक पंडित हेमराज भारद्वाज करीरा वाले ने बताया कि माता मसानी मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा बुधवार को शुरू हो गई। कथा 21 मार्च तक चलेगी। 22 मार्च को हवन व प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। कथा के पहले दिन माता रानी के महात्मनी की कथा सुनाई गई। इस मौके पर महिलाएं व श्रद्धालु उपस्थित रहे।