फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली से लूटकर ले गये पिकअप गाड़ी गांव कोका में बरामद

विज्ञापन
लूटी गई गाड़ी के साथ पुलिस कर्मचारी । - फोटो : Narnol
विज्ञापन
अटेली से पिकअप गाड़ी किराये पर ले जाने के बहाने बदमाश कनीना के पास ड्राइवर के साथ मारपीट कर गाड़ी लूटकर भाग गये। एसआई गोबिंद की देखरेख में पुलिस ने 24 घंटे में बदमाशों के घर से गाड़ी बरामद कर ली। बदमाशों के पास एक मोटरसाइकिल भी मिली। वह कोसली की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सिलारपुर निवासी संदीप कुमार जो राजपुरा निवासी ग्यारसीलाल की पिकअप गाड़ी चलाता है। 15 अगस्त की शाम दो युवक अटेली में आकर पिकअप गाड़ी किराये पर ले जाने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि दादरी से तीन एससी लाने हैं। 1900 रुपये किराया तय किया गया। बदमाश दादरी के पास ही गाड़ी को छीनना चाहते थे लेकिन वहां बात नहीं बन पाई। दादरी में कुछ देर तक यह कहकर गाड़ी को खड़ी रखी कि कुछ देर बाद एससी देने वाला दुकान आ रहा है। आधा घंटे बाद बताया कि एससी वाला अब एससी कनीना देने की बात कह रहा है। इसलिए गाड़ी कनीना ले चलो। छीतरोली के पास लूटरों ने चालक के साथ मारपीट की तथा जेब में रखी मिर्च आंख में डाल दी तथा गाड़ी को लेकर भाग गये। चालक ने 100 नंबर पर फोन कर गाड़ी छीनने की शिकायत पुलिस में की।
पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई गोबिंद मौके पर पहुंच ड्राईवर से जानकारी हासिल की। सुबह पिकअप गाड़ी में लगा जीपीआरएस की रेंज से वह कुलाना थाना के गांव कोका में पिकअप गाड़ी को बरामद कर लिया। गाड़ी छीनने वाले दोनों भाई घर पर नहीं थे। पुलिस ने उनके घर में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है जो कोसली से चुराई हुई बताई जा रही है। पिकअप गाड़ी की नंबर प्लेट बदल कर उस पर दूसरे नंबर लिख दिया गया। वहीं मोटरसाइकिल पर भी दूसरे नंबर लिखे हुए हैं। एसआई गोबिन्द ने बताया कि कोलाना पुलिस के साथ गाड़ी बरामद कर ली गई है। लूटेरों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें