महेंद्रगढ़। उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों को खाली सीटों को भरने के लिए फिजिकल काउंसिलिंग के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। शनिवार से महाविद्यालयों में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी । यह 2 नवंबर तक जारी रहेगी। विद्यार्थी को महाविद्यालय में पहुंचकर अपना दाखिला करवाना होगा। साथ ही सभी दस्तावेज तथा परिवार पहचान पत्र जरूरी लाना होगा।
इस दौरान महाविद्यालय की ओर से फीस भरने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड दिए जाएंगे। उसके बाद ही पोर्टल पर फीस भरी जाएगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ओपन काउंसिलिंग में मात्र 88 एडमिशन हुए हैं। अभी भी 474 सीटें खाली पड़ी हैं। महिला महाविद्यालय में लगभग 65 सीटें ही भरी। इन सीटों के भर जाने के बाद भी लगभग 490 सीटें खाली हैं। ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेने की शुक्रवार को अंतिम तारीख थी। इस काउंसिलिंग में केवल ही वही विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है। दूसरा जिन्होंने पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़ को ऑप्शन में भरा हुुआ है। यह काउंसिलिंग दो नवंबर तक जारी रहेगी।