फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिकल काउंसिलिंग की तारीख 5 नवंबर तक बढाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिजिकल काउंसिलिंग की तारीख बढ़ा दी है। अब यूजी कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी 5 नवंबर तक एडमिशन ले सकेंगे। फिजिकल काउंसिलिंग की शनिवार को पहला दिन था। पहले दिन में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 114 विद्यार्थियों ने फिजिकल काउंसिलिंग के तहत एडमिशन लिया। महिला महाविद्यालय में मात्र 14 छात्राओं ने ही एडमिशन लिया। अभी भी दोनों ही कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिजिकल काउंसिलिंग की तारीख 2 से बढ़ाकर 5 नवंबर कर दी है। अब विद्यार्थी 5 नवंबर तक महाविद्यालय पहुंचकर एडमिशन करवा सकेंगे। साथ ही सभी दस्तावेज तथा फैमिली आईडी अवश्य ले जानी होगी। इस दौरान महाविद्यालय की ओर से फीस भरने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड दिए जाएंगे। उसके बाद ही पोर्टल पर फीस भरी जाएगी। शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए में 75, बीकॉम 03, बीएससी एनएम 30, बीएससी एम 05, बीसीए 04 एडमिशन हुए हैं। शनिवार को कुल 114 एडमिशन हुए हैं। अभी भी 370 सीटें खाली पड़ी हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में मात्र 14 छात्राओं ने एडमिशन लिया है। बीए में 8, बीएससी एनएम 01, बीएससी एम 5 छात्राओं ने एडमिशन लिया है। शनिवार को बीए ऑनर्स तथा बीकॉम में कोई एडमिशन नहीं हुआ। इस महाविद्यालय में अभी भी 526 सीटें खाली पड़ी हैं।
वर्जन:
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 117 विद्यार्थियों ने शनिवार को एडमिशन लिया है। फिजिकल काउंसिलिंग की तारीख भी बढ़ाकर 5 नवंबर कर दी है। अब विद्यार्थी 5 नवंबर तक अपना एडमिशन करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बलजीत यादव, नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें