फोटो नंबर-12 जनसभा में मंचासीन अतिथिगण। स्रोत-संस्था
अटेली मंडी। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा व सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले फाउंडेशन, नारनौल के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अटेली झंडा चौक पर जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा खाड़ीया ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक सुधार में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके प्रयासों से महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे बड़ा माध्यम है और अज्ञानता को दूर करने का एकमात्र रास्ता है। कार्यक्रम में कवि सुंदरलाल उत्सुक, कृष्ण कुमार, संदीप ग्रोवर, पहला सिंह रोहिल्ला, एडवोकेट सिंहराज यादव सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान बाल कलाकारों व प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। संवाद