फोटो नंबर-07सावित्रीबाई फुले के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पुरस्कृत करते अतिथि। स
नारनौल। सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले फाउंडेशन की ओर से डॉ. आंबेडकर भवन में आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर अनीता यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई ने महिलाओं और वंचित वर्गों को निशुल्क शिक्षा दिलाने का कार्य किया। कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का नारी उत्थान में अतुलनीय योगदान रहा है लेकिन आज नारी को प्रचार के माध्यम से उपभोग की वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। संवाद