फोटो नंबर-04मेहता चौक से प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह मेहता चौक से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रात काल की मंगल बेला में निकली इस प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं को वृंदावन व बरसाना जैसी अनुभूति हुई। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान नीरज कुमार, प्रदीप कुमार व कार्तिक परिवार रहे। पंडित आचार्य मनमोहन द्वारा ठाकुर जी व निशान पूजन तथा गीता पाठ के साथ शुभारंभ किया गया। राधा नाम संकीर्तन रथ के साथ प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन मेहता चौक पहुंचकर संपन्न हुई। ढोल, मंजीरे व अन्य वाद्य यंत्रों की धुन पर महिलाएं, पुरुष व बच्चे राधे-राधे का जाप करते हुए झूमते नजर आए। संवाद