फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिगोपुर, बायल और सिरोही बहाली में बनेगा पीएचसी, चार करोड़ से अधिक होंगे खर्च

Fri, 05 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 18नागरिक अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में बिगोपुर, बायल, सिरोही बहाली, निजामपुर और कमानियां में जल्द ही अस्पताल के लिए भवन मिलने वाला है। उप स्वास्थ्य केंद्र निजामपुर और कमानिया में भवन पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


वहीं बिगोपुर, बायल और सिरोही बहाली पीएचसी पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य करने वाले स्टाफ व मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। जिले में ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्र जर्जर भवन में चल रहे थे। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तैनात रहता है। वहीं एक मेल एमपीएचडब्ल्यू और फिमेल एमपीएचडब्ल्यू भी तैनात रहते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कंडम हो चुके भवनों की सूची तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजी गई है। इनका एस्टीमेट भी तैयार किया जा चुका है। जिले में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे का मजबूत किया जा रहा है। जहां जर्जर भवनों में चिकित्सक सेवा देने को मजबूर थे, अब उन्हें चिह्नित कर नए भवन बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

हालांकि अभी भी शहर के दो सौ बेड के अस्पताल का टेंडर रद्द होने के बाद दोबारा नहीं छोड़ा गया है। दसकी वजह से बेसमेंट में लंबे समय से पानी भरा हुआ है। बता दें कि इस भवन के निर्माण के लिए जिस कंपनी को टेंडर दिया गया था, उसने समय में भवन का निर्माण नहीं किया। जिसकी वजह से बीते दिनों में टेंडर रद्द कर दिया। अब दोबारा टेंडर छोड़ने के बाद ही नए भवन का कार्य शुरू हो सकेगा।
नागरिक अस्पताल में बंद पड़े दो सौ बेड के अस्पताल से पानी निकालने के लिए स्वास्थ्य विभाग सात बार पीडब्ल्यूडी को पत्र लिख चुका है लेकिन इसके बाद भी निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट से पानी नहीं निकाला जा रहा है। बता दें कि लगातार लंबे समय से अधूरे पड़े भवन के बेसमेंट में पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से भवन की नींव कमजोर हो रही है।
केंद्रों पर एक नजर

उपस्वास्थ्य केंद्र राशि

बिगोपुर 1.43 करोड़
बायल 1.43 करोड़
सिरोही बहाली 1.43 करोड़
निजामपुर 55.50 लाख

कमानियां 55.50 लाख
वर्जन
बिगोपुर, बायल और सिरोही बहाली में पीएचसी के लिए और निजामपुर व कमानियां में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन बनाए जाएगा। अब नए भवन बनने से आधुनिक सुविधा भी मरीजों को मिल सकेगी।-डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें