महेंद्रगढ़। बिजली निगम की ओर से रविवार को लाइन शिफ्टिंग के कार्य के लिए 11 केवी फीडर की सप्लाई सीटी-1 व 2 की बिजली बाधित रहेगी। निगम के जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि 11 केवी फीडर सीटी एक की बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य की वजह से बिजली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत आने वाली नागरिक अस्पताल, शंकर काॅलोनी, मोहल्ला पड़ाव, डुलाना रोड, कृष्णा कॉलोनी, बुचौली रोड, भगवान परशुराम चौक, मोहल्ला लाला वाला कुआं की सप्लाई बाधित रहेगी। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि 11 केवी फीडर सीटी 2 में नया फीडर खींचने की वजह से सतनाली रोड, नारनौल रोड, मोहल्ला महायचान, मोहल्ला सैनीपुरा, चामधेड़ा रोड, बुधराम कॉलोनी, देवीलाल कॉलोनी, मोहल्ला बास, गंगा पांडे अस्पताल रोड की बिजली दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।