फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कॉलेज के शिक्षकों को ठगी से बचाव के बताए उपाय

विज्ञापन
फोटो 04 ​शिक्षकों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते पुलिस अ​धिकारी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। साइबर थाना की टीम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से पीजी कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी पहचानने, डिजिटल लेन-देन सुरक्षित रखने और ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। टीम ने शिक्षकों से कहा कि वे अपनी कक्षाओं में रोजमर्रा के उदाहरणों के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों को भी ये सावधानियां समझाएं।
विज्ञापन


टीम ने बताया कि एआई वॉइस क्लोनिंग के जरिए ठग किसी परिजन या परिचित की आवाज की नकल कर सकते हैं। यदि परिचित की आवाज में कोई दुर्घटना या आपात स्थिति का हवाला देकर तुरंत पैसे मांगे, तो कॉल काटें और उस व्यक्ति के पहले से सहेजे गए नंबर पर बात कर पुष्टि करें। किसी परिचित के नाम या फोटो वाले सोशल मीडिया खाते से पैसे मांगने का संदेश आने पर भी यही सावधानी बरतें।
शिक्षकों को मुफ्त फिल्म डाउनलोड करने के नाम पर भेजे जाने वाले फर्जी लिंक और एपीके फाइलों से भी सचेत किया गया। ऐप के लिए आधिकारिक ऐप स्टोर का उपयोग करें और किसी अनजान ऐप को फोन के संदेश पढ़ने या स्क्रीन देखने की अनुमति न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें