नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव पटीकरा में रेलवे ट्रैक को पार करते एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पटीकरा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसका भाई हवा सिंह किसी काम से वीरवार सुबह गया था। पटीकरा अंडरपास के नजदीक ट्रैक को पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।