फोटो संख्या:69- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में निशुल्क हृदय जांच शिविर में रोगियों की जांच करत
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में यादव सभा के प्रधान अभय राम यादव की अध्यक्षता में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 17 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया।
डॉ. सुप्रतिक्ष यादव व मनदीप यादव का अभय राम यादव व पूर्व प्रधान डॉ. प्रेमराज आर्य ने स्वागत किया। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि शिविर प्रत्येक गुरुवार को शाम 4 बजे से लगाया जा रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रतिक्ष यादव ने रोगियों की हृदय जांच की व उनके सहयोगी मनजीत यादव ने जांच से पहले रोगियों का बीपी, शुगर, ईसीजी, वजन की जांच की। इसके पश्चात डॉ. सुप्रतिक्ष यादव ने 17 रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया।