फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रैली में शामिल होने जिले से 438 बसों में सवार होकर रेवाड़ी जाएंगे लोग

Thu, 15 Feb 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी के माजरा की 210 एकड़ भूमि पर बनने वाले देश के 22वें एम्स के शिलान्यास की तैयारी जोर शोर चल रही हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के लोग भी साक्षी बनने के उत्सुक है।
विज्ञापन

इसके लिए चंडीगढ़ मुख्यालय की तरफ से नारनौल डिपो को 438 बसों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। रोडवेज विभाग की तरफ से दादरी, भिवानी, हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा व कुरुक्षेत्र को बसों की डिमांड भेजी गई है। बस वीरवार शाम तक नारनौल पहुंच जाएगी। इसके बाद वीरवार को ही जिन गांवों से बसों की डिमांड मिली है, वहां भेज दी जाएगी। यह बस शुक्रवार सुबह उन गांवों से रेवाड़ी के माजरा में होने वाले एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचेगी। एम्स के बनने से रेवाड़ी ही नहीं बल्कि महेंद्रगढ़, झुंझुनू, अलवर, झज्जर, रोहतक, पलवल, मेवात, चरखी दादरी व भिवानी सहित अनेक जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा।


350 बस दादरी, भिवानी, हिसार व जींद, सिरसा, फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र से आज आएंगी

रेवाड़ी एम्स के शिलान्यास में जाने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से 438 बस भेजी जानी है। इसमें से 350 रोडवेज दादरी, भिवानी, हिसार व जींद, फतेहाबाद, सिरसा और कुरुक्षेत्र से मंगवाई जाएगी। इसके बाद बची हुई बस नारनौल डिपो से भेजी जाएगी। यह बस नारनौल डिपो में वीरवार को पहुंच जाएगी। हालांकि रोडवेज विभाग नारनौल की तरफ से डिमांड से ज्यादा बसों की व्यवस्था की गई है ताकि सभी रेवाड़ी के माजरा में होने वाले एम्स के शिलान्यास पहुंच कर साक्षी बन सके। प्रधानमंत्री द्वारा 1243 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स का 16 फरवरी को शिलान्यास किया जाएगा। ऐसे में जिला से भारी संख्या में लोगों को ले जाने के लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी जोर शोर से जुटे हुए है और गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में जाने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन


15 से 17 तक चालक-परिचालकों को तैनात रहने के लिए किया पत्र जारी

नारनौल महाप्रबंधक ने पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मुख्यालय की तरफ से 438 बसों की मांग की गई है। इसलिए नारनौल आगार के चालक-परिचालक मार्ग कार्य के अलावा अन्य कार्य पर कार्यरत है, उन सभी को 15 से 17 फरवरी तक ड्यूटी पर लगाया जाता है। सभी चालक-परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए है।

नारनौल डिपो से अन्य जिलों को भेजी गई डिमांड

जिला बसों की संख्या

दादरी 80

भिवानी 80

हिसार 50

जींद 50

कुरुक्षेत्र 40

सिरसा 30

फतेहाबाद 20


नारनौाल डिपो को 438 बसों की डिमांड मिली है। इसके लिए दादरी, भिवानी, हिसार व जींद, सिरसा, फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र जिलों से बस मंगवाई गई है। यह बस वीरवार को नारनौल पहुंच जाएंगी। जिसके बाद डिमांड के हिसाब से गांवों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

ब्रह्म प्रकाश सीआई, डिपो नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें