फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दस्तावेजों के साथ करें सहयोग : डीएमसी

विज्ञापन
फोटो 06 समीक्षा बैठक करते जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह। विभाग
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने कार्यालय में शुक्रवार को नगर परिषद के अधिकारियों और पटवारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान पूर्व में आवंटित और नई आवंटित कॉलोनियों के नक्शा प्रोजेक्ट और सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएमसी ने सर्वेयर और पटवारियों से अब तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली और कार्य की गति बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला राजस्व अधिकारी, नगर परिषद के अधिशासी अभियंता और संबंधित कॉलोनियों के पार्षद भी उपस्थित रहे। डीएमसी ने आम जनता से अपील की कि वे सर्वे के लिए आने वाली टीमों का सहयोग करें और अपने मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज उन्हें उपलब्ध कराएं ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को समय रहते और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें