फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नव वर्ष पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड से ठिठुरे लोग

Mon, 01 Jan 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नव वर्ष का आगाज हाड़कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड के साथ हुआ। इसके चलते लोग दिनभर ठिठुरते रहे। कड़ाके की ठंड के चलते लोग दिनभर घरों में गर्म कपड़े में दुबके रहे। वहीं बाजारों में दुकानदार अलाव सेकते हुए नजर आए तो कुछ हीटर के साथ चिपके रहे। हालांकि आज अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जैसे ही मौसम प्रणाली कमजोर पश्चिमी विक्षोभ संपूर्ण इलाके से आगे निकली वैसे ही हिमालय की उत्तरी बर्फीली हवाओं ने मैदानी राज्यों में अपने तीखे तेवरों से आगाज कर दिया है। हाड़कंपा देने वाली ठंड अपना सितम दिखाने लगी है। पिछले दिनों लगातार नमी वाली हवाओं की वजह से कोहरा की सफेद चादर ने अपने आगोश में ले रखा है, मगर तेज हवाओं से निचले स्तर के कोहरे की परत छंटने लगी है। बर्फीली हवाओं ने ठंड के तेवरों को और अधिक प्रचंड बना दिया है। जिसके चलते ठंड से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लेते मिले। सोमवार को नारनौल का रात्रि तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि नए साल के पहले सप्ताह में मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हाड़कंपा देने वाली ठंड प्रचंड तेवरों से आगाज करेगी। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि दक्षिणी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रात के तापमान 1.0, -5.0 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है। साथ ही दिन के तापमान भी 10.0 डिग्री सेल्सियस से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। वहीं शीतलहर और कोल्ड डे और पाला जमने की भी संभावना बन रही है। एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 7 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें