फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की जनता को भी मिलेगी मुफ्त बिजली : डॉ. मनीष यादव

Sun, 29 Sep 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- वि​भिन्न गांवों में  ग्रामीणों को संबो​धित करते आप  प्रत्याशी डॉ. मनीष--स्रोत-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पूरे देश में केवल दो राज्य दिल्ली और पंजाब हैं, जहां 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है। दिल्ली में बिजली का बिल जीरो आता है। दिल्ली में इनवर्टर और जनरेटर की दुकानें बंद हो गई हैं। हरियाणा में भी केवल अरविंद केजरीवाल ही बिजली के बिल जीरो कर सकता है। यह विचार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मनीष यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

डॉ. मनीष यादव ने कहा कि हरियाणा में सरकारी स्कूल टूटे पड़े हैं। यहां कोई अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में नहीं भेजना चाहता, जिनके बच्चे सरकारी स्कूल में जाते है उनकी मजबूरी होती हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकारी स्कूलों में दिल्ली जैसी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहली गारंटी बिजली मुफ्त और 24 घंटे कर दूंगा। बकाया बिलों को माफ कर देंगे। दूसरी गारंटी, शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवा दूंगा। तीसरी गारंटी, शानदार स्कूल बनाएंगे। चौथी गारंटी, 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना सम्मान राशि देंगे और पांचवीं गारंटी के 12 लाख युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें