फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसी भी समुदाय के लोग सीख सकते हैं पंजाबी भाषा

Sun, 02 Jun 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादुवाल के नेतृत्व में रविवार को गुरमत सिखलाई कैंप का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार तजिन्द्र पाल सिंह नीनू ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस कैंप का आयोजन दो जून से 30 जून तक किया जाएगा। यह कैंप सुबह 9 से 11 बजे तक सुबह के सत्र में गुरद्वारा गुरुनानक पुरा व शाम को 5 से 7 बजे तक होने वाले सत्र का आयोजन गुरुद्वारा ढाणी किरारोद में किया जाएगा। शिविर में बच्चों व संगत को पंजाबी भाषा की शिक्षा, धर्म की जानकारी, गुरुज्ञान का प्रशिक्षण, गुरु मुखी लिपि की प्रारंभिक शिक्षा, कीर्तन सिखलाई, पगड़ी बांधना व गुरुबाणी पढ़ना जैसे प्रशिक्षण दिए जाएंगे। कुरुक्षेत्र से प्रशिक्षक सरदार गुरमीत सिंह, सिरसा से सरदार गोपाल सिंह एवं सुखविंदर सिंह, असंध से सरदार बूटा सिंह प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षक सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि पंजाबी भाषा भारत की संस्कृति, परंपराओं और संगीत की गहराई से जुड़ी हुई है।
प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि पंजाबी एक जीवंत भाषा है जो लगातार फल-फूलती रही है। दशमेश नगर गुरुद्वारा प्रधान प्रकाश सिंह ने कहा कि नई पीढ़ियों को संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे कैंप बहुत कारगर सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर सरदार गुरमेल सिंह, कलगीधर गुरुद्वारा प्रधान हरभजन सिंह, सरदार जसविंद्र सिंह, सरदार मंदीप सिंह, चरणजीत सिंह, मंजीत सिंह, सरदार मनिंद्र सिंह, सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें