फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 11 गांव के लोगों ने पावर हाउस की जर्जर हालात सुधारने की मांग उठाई

Tue, 03 Sep 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 69 गांव बवानिदा पावर हाऊस की जर्जर हालत को लेकर बैठक करते हुए ग्रामीण---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बवानिया पावर हाउस से जुड़े 11 गांवों के लोगों ने मंगलवार को गागड़वास-बचीनी बस स्टैंड पर बैठक कर पावर हाउस की जर्जर हालात सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में डीसी मोनिका गुप्ता के नाम नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बवानिया 33 केवी सब स्टेशन करीब 24 साल पहले निर्माण हुआ था। अब पावर हाउस की हालात खस्ता हो चुकी है व शौचालय व पानी की व्यवस्था नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पावर हाउस की चाहरदीवारी नहीं होने से बेसहारा पशु अंदर पहुंच रहे हैं। बवानिया-33 केवी सब स्टेशन करीब 24 साल पहले 133 केवी कनीना सब स्टेशन से जोड़ा गया था। कनीना से बवानिया की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। बवानियां सब स्टेशन से जुडे गांवों में अघोषित बिजली कट का सबसे बड़ा कारण पुरानी लाइन व अधिक दूरी है। गत दिनों भी कनीना सब डिवीजन में तकनीकी खामी आने के कारण बवानिया सब डिवीजन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बवानिया पावर हाउस से जुड़े गांव डुलाना, मेघनवास, बुचौली, देवास, चितलांग, सुरजनवास, खेड़ा, बवानियां, गागड़वास, बचीनी, हरनाथ की नांगल में काफी घंटों तक बिजली ठप्प रहती है।
ग्रामीण कर रहे हैं मोहनपुर पावर हाउस से जोड़ने की मांग
बवानिया सब स्टेशन से मोहनपुर-132 केवी पावर की हाउस की दूरी महज चार किलोमीटर है, जबकि कनीना सब डिवीजन से बवानिया सब स्टेशन की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। यह बिजली लाइन करीब 24 साल पुरानी है। अभी तक इस लाइन को नहीं बदला गया है। बवानिया सब डिवीजन से जुड़े गांव पिछले काफी वर्षों से बवानिया को मोहनपुर पावर हाउस से जोड़ने की मांग कर रहे है। इसको लेकर अनेक बार ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा चुका है। वहीं बवानिया पावर में तालाबंदी भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें