फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उप नागरिक अस्पताल कनीना में सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले लोग

विज्ञापन
फोटो संख्या:-55 स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से सेवा भारती संस्था कनीना के सदस्य मुलाकात करते
विज्ञापन
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना चिकित्सकों की संख्या एवं अन्य प्रकार की सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर सेवा भारती संस्था के शिष्टमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से चंडीगढ़ में मुलाकात की। संस्था के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि सेवा भारतीय हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना के शिष्ट मंडल की ओर से स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई मुलाकात में उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रचार प्रमुख योगेश अग्रवाल, विभाग प्रमुख जगदीश आचार्य ने मुलाकात की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उप नागरिक अस्पताल कनीना को प्राथमिक इकाई का दर्जा देने के लिए आवश्यक चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में छह अस्पताल का दर्जा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। उनमें से एक कनीना भी शामिल रहेगा।
कनीना एवं आसपास के करीब 50 हजार आबादी के लिए चिकित्सा सुविधाओं के लिए कनीना में बनाया गया उप नागरिक अस्पताल मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इसका दर्जा बढ़ाने की पिछले दो सालों से मांग उठाई जा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों के नए पदों, जांच उपकरणों, चिकित्सकों के लिए रिहायशी भवन, विशेषज्ञ चिकित्सकों का भी अभाव है। न कोई बड़ी मशीन उपलब्ध है और न कोई एमडी, एमएस या गायनी विशेषज्ञ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें