दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार
सोमवार को वर्तमान वर्तमान कमजोर सक्रिय प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ में अपना असर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर दिखाना शुरू किया। दोपहर बाद राजस्थान में नए बादलों का फुटाव और निर्माण हुआ शाम 5:00 बजे बाद हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी के अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश और साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं अंधड़ आंधी चलने लगी। राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव पहले हरियाणा के भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, जिलों पर दिखाई दिया जिसकी वजह से भिवानी के देवलाल सिंधनवा, सांगरपूर बंगला, जूई, जगरामवास, और फिर चरखी दादरी के पिचोपा कलां झोझू मेहडा, मकडाना, बधवाना, चिड़िया और दादरी और महेंद्रगढ़ जिले के माधोगढ़, जैरपुर पाली, कनीना उसके बाद रेवाड़ी के आसपास कोसली, डहीना तक और धीरे धीरे बारिश और आंधी अंधड़ की गतिविधियां देखने को मिलीं। हरियाणा एनसीआर के सप्ताहांत तक अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 से 46.0 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक पहुंचने की संभावना बन रही है।