फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी

Sun, 05 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला बास पुराना बस स्टैंड चौक पर दो वर्षों से जलनिकासी न होने कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर रविवार को मोहल्लावासियों ने रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

चौक चार वार्डों के अधीन आता है। यहां की नाली पाइप लाइन की मदद से नाले में जुड़ा है। वह भी बंद हो गया है। मोहल्ले में नालियां भी टूटी होने के कारण अर्से से पानी सड़क पर भर रहा है। बारिश होने पर हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते में जमा रहता है। इस समय सड़क पर जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्लावासी कन्हैयालाल सुंदर सिंह, विशाल योगी, चांदीराम, सुभाष, ज्योति, विद्या, शांति देवी, माया देवी, रणजीत, सुशीला आदि ने बताया कि इस चौक पर विभिन्न स्कूलों के बच्चे बसों से आते-जाते हैं। पानी भरा होने के कारण गंदे के पानी के छीटें भी पड़ जाते हैं। इसके कारण ड्रेस भी खराब हो जाती है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग लघु सचिवालय, कोर्ट में जाते हैं तो इसी मार्ग को अपनाते है। इसके अलावा लड़कियां भी महिला महाविद्यालय इसी मार्ग से जाती हैं। सड़क पर गंदा पानी भरा होने के कारण लोग इस मार्ग पर आने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्या समाधान की मांग को लेकर पहले कई बार नगर पालिका के अधिकारियों, प्रधान व पार्षदों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह चौक वार्ड नंबर सात, आठ, दस व 11 के अधीन आता है, लेकिन अभी तक किसी पार्षद ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। अगर एक सप्ताह में इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। इसके साथ-साथ उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।


मोहल्ले में कई साल से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। बरसात में तो स्थिति काफी खराब हो गई है।- रवि कुमार

-

चौक में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को लोगों के घरों के चबूतरों पर से निकलना पड़ रहा है। - प्रदीप कुमार



जलभराव होने से मच्छर भी पनप रहे हैं। ऐसे में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने से भी आशंका है। दिनभर बदबू भी आती रहती है।इससे आना-जाना दूभर हो गया है। - मक्खन लाल
-
यह चौक चार वार्डों के अधीन आता है, लेकिन अभी किसी वार्ड पार्षद ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। नगर पालिका अधिकारियों से लेकर प्रधान को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।- सुंदर रोहिल्ला
-
वर्जन...
एक-दो दिन में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। कर्मचारियों को भेजकर नाली की सफाई करवाई जाएगी। जहां नालियां टूटी हुई हैं, वहां मरम्मत करवाई जाएगी। - रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें