फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग, गुस्से में निजामपुर रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो नंबर-10जाम के चलते नारनौल-निजामपुर रोड पर लगी वाहनों की कतार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। भीषण गर्मी में एक सप्ताह से घरों तक पानी नहीं पहुंचने से परेशान मोहल्ला बावड़ीपुर की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बुधवार को नारनौल-निजामपुर मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि कई दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा था। गर्मी के इस मौसम में पीने के पानी से लेकर घरेलू कामकाज तक सभी प्रभावित हो रहे थे। मजबूरी में लोगों को निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा था जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया था। महिलाओं ने बताया कि एक टैंकर का पानी मुश्किल से दो-तीन दिन ही चल पाता है।
समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज महिलाएं सुबह करीब साढ़े दस बजे निजामपुर रोड स्थित हैफेड के पास एकत्रित हुईं और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन किसी ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और एसएचओ महेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।
इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन प्रदीप यादव और जेई नरेश चंदेला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं की शिकायत सुनी और जल्द समाधान का भरोसा दिया।
विभाग की टीम ने तुरंत जांच की जिसमें एक बस्ती के वाल्व में तकनीकी खराबी मिली। खराबी को ठीक कर पानी की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें