फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्य बाजार में अतिक्रमण से लोगों को हो रही परेशानी

Sun, 08 Dec 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर अतिक्रमण के कारण लगा जाम---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम लग जा रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में सबसे अधिक जाम की स्थिति सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, परशुराम चौक, रेलवे रोड पर बनी रहती है। दुकानदार भी किसी से कम नहीं है। दुकान के सामने सामान सजा देते हैं। जब नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए आती है तब सामान को अंदर रख लेते हैं। जाने के बाद दुकानदार फिर सामान को बाहर रख देते हैं। वहीं नपा प्रधान रमेश सैनी का कहना है कि शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अतिक्रमण के स्थायी समाधान को लेकर योजना तैयार की गई है। शहर में जहां भी अतिक्रमण अधिक है वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें