मिली जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला नूनी अव्वल में पहली कक्षा में पढ़ने वाला उत्तर प्रदेश के एक मजदूर का छह वर्षीय बच्चे को स्कूल में नींद आ गई। जब दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो अन्य बच्चे अपने घर चले गए लेकिन वह डेस्क पर सोता ही रह गया। वहीं महिला चपरासी भी स्कूल को बंद करके चली गई।
जब बच्चे की आंख खुली तो रोने लग गया। इस दौरान एक राहगीर वहां से गुजर रहा था जिसने बच्चे की आवाज सुनी और अंदर आया। इसके बाद गांव के सरपंच और डायल 112 पर घटना की जानकारी दी।
सरपंच ने स्कूल के हेडमास्टर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चपरासी स्कूल में आया और करीब 4 बजे बच्चों को बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर बच्चों के परिजनों को भी बुलाया गया। बता दें कि बच्चे के माता-पिता मजदूरी करते हैं इसलिए वे घर पर नहीं थे। इसलिए किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
इसको लेकर 15 अगस्त को ग्रामीण स्कूल में एकत्रित हुए और ग्रामीणों ने इस घटना का विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव के बीच में स्कूल था। जिसकी वजह से बच्चे के रोने की आवाज ग्रामीण को सुनाई दे गई। इससे अनहोनी होने से बच गई। ग्रामीणों ने चपरासी व स्टाफ के अन्य कर्मियों को चेतावनी दी की अगर आगे ऐसा हुआ तो सही नहीं होगा।