फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: हवन यज्ञ कर पेंशन संकल्प साइकिल यात्रा नांगल चौधरी से हुई शुरू, 1100 किलोमीटर का सफर करेगी तय

Fri, 02 Jun 2023 01:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

यात्रा 22 दिन में हरियाणा के सभी जिलों से होते हुए 23 जून को चंडीगढ़ में राज्यपाल को ज्ञापन के साथ पूर्ण होगी। जिला महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के ठहरने आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पेंशन बहाली के लिए साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा कर्मचारियों के पेंशन के संवैधानिक अधिकार के लिए पूरे हरियाणा में पेंशन संकल्प यात्रा की शुरुवार आज नांगल चौधरी से की गई। सुबह पहले हवन यज्ञ किया गया और उसके बाद साइकिल यात्रा शुरू की गई। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में इस तरह का यह पहला आयोजन है और सभी विभागों के कर्मचारियों में इसके प्रति भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सुबह 8:15 बजे गुरुकुल की 51 कन्याएं पेंशन संकल्प यात्रा से पहले हवन करवाया गया।

विज्ञापन


23 जून को चंडीगढ़ पहुंचेगी साइकिल यात्रा
इसकी जिम्मेदारी रवींद्र डबास को दी गई थी। यह यात्रा 22 दिन में हरियाणा के सभी जिलों से होते हुए 23 जून को चंडीगढ़ में राज्यपाल को ज्ञापन के साथ पूर्ण होगी। जिला महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के ठहरने आदि की व्यवस्था की गई है। प्रेस सचिव धर्म सिंह गहली ने कहा कि यात्रा नांगल चौधरी से चलकर नारनौल-बाछोद होते हुए अटेली पहुंचेगी। फिर चंदपुरा काठूवास होते हुए 2 जून को ही रेवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी। इस तरह यह यात्रा सभी जिलों से होते हुए 23 जून को चंडीगढ़ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें