फोटो 03 रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए नगराधीश। प्रवक्
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण व अंत्योदय (सेवा ) विभाग ने शनिवार को सेवा पखवाड़ा रेडक्रॉस भवन में मनाया।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया और पेंशन स्वीकृति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगराधीश डाॅ. मंगल सैन रहे। सैन ने कहा कि दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। सेवा विभाग ने 230 पात्रों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए। नगराधीश ने कहा कि साथ ही सेवा विभाग द्वारा रेडक्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता और अन्य प्रकार की पेंशन विभाग द्वारा समय पर बनाई जाती है। इस अवसर पर डॉ. ममता शर्मा, डॉ. एसपी सिंह, टेक चंद यादव, डॉ. संगीता यादव व अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।