फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की फसल प्रभावित, किसानों ने मांगा सरकारी सहयोग

विज्ञापन
फोटो 8छिलरो के पास खेत में खड़ी बाजरे की फसल।संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। क्षेत्र में इस बार कम बारिश के कारण बाजरे की फसल की पैदावार प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर एक अच्छी बारिश हो जाती तो बाजरे की फसल बेहतर हो सकती थी लेकिन बारिश कम होने से खेतों में फसल का विकास प्रभावित हुआ है और उत्पादन में कमी आई है
विज्ञापन

किसान बाबूलाल, मुख्तार सिंह, सतवीर, महिपाल, लालचंद सहित अन्य किसानों ने बताया कि बाजरा क्षेत्र की प्रमुख फसलों में शामिल है। इस बार मौसम अनुकूल नहीं रहने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि फसल का जायजा लेकर प्रभावित किसानों को उचित सहयोग और राहत प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें