फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली प्रतियोगिता में पायल ग्रुप ने मारी बाजी

Sat, 18 Oct 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 14 विजेता छात्राओं के साथ महाविद्यालय स्टाफ। स्वय
विज्ञापन
नांगल चौधरी। बैजनाथ गर्ल्स राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाले क्षेत्रीय युवा समारोह के लिए प्रतिभावान छात्राओं का चयन करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, साहित्य, नाटक, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर ने किया। उन्होंने कहा कि असफलता में ही सफलता छिपी होती है। इसलिए जीवन में निराश हुए बिना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। रंगोली प्रतियोगिता में पायल एंड ग्रुप ने प्रथम, सीमा खेड ग्रुप ने द्वितीय व निधि एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में नीतू प्रथम, शिवानी द्वितीय और राखी शर्मा तृतीय रहीं। क्लासिकल डांस में खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें