फोटो नंबर- 22पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
नारनौल। बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी संस्थान में रेड रिबन क्लब के सहयोग से एड्स जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर के माध्यम से एड्स से बचाव, जागरूकता, भेदभाव समाप्त करने व सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा पायल ने प्रथम, मैकेनिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र दिव्यांश शर्मा ने द्वितीय और सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र गोपाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अनिल यादव ने रेड रिबन क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। संवाद