फोटो संख्या:51 समाधान शिविर में फरियाद सुनतीं एसडीएम कनिका गोयल। स्रोत: विभाग
सतनाली। एसडीएम कनिका गोयल ने सतनाली खंड कार्यालय में समाधान शिविर में 13 शिकायतें सुनीं। एसडीएम ने उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया जबकि बाकि शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समय सीमा तय की गई। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद