फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शॉटपुट में पायल प्रथम तो अदिति रही द्वीतिय

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- ककराला में कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करते आयोजक--स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव ककराला में खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में मुकाबले कराए गए। अंडर-17 कबड्डी में यूरो स्कूल कनीना, आरएचएम स्कूल पोता की टीमें फाइनल में पहुंची। वहीं अंडर-11 में एसआरटीआर स्कूल सुरजनवास, जीएलपीएस स्कूल कनीना, अंडर-17 में रावमावि सीहोर, एसआरटीआर सुरजनवास,अंडर-19 में मॉडर्न स्कूल भोजावास, डीएवी दौंगड़ा अहीर ने फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

अंडर-17 शॉटपुट में बीआर सेहलंग की पायल ने प्रथम व मॉडर्न स्कूल भोजावास की अदिति रही। अंडर-17 डिस्कस थ्रो में मानवी प्रथम व पायल द्वितीय रही। अंडर-17 जैवलिन थ्रो में मॉडर्न स्कूल भोजावास की नेहा प्रथम व आरपीएस कनीना की मानवी द्वितीय रही। अंडर-19 लंबी कूद में आरआरसीएम कनीना की सुषमा प्रथम व रावमावि पोता की पायल द्वितीय रही। अंडर-19 ऊंचीकूद में मॉडर्न स्कूल भोजावास की दीपिका प्रथम। अंडर-19 ट्रिपल कूद में एसडी ककराला की टीम प्रथम, आरपीएस कनीना की टीम द्वितीय रही।
अंडर 19 शॉट पुट में मॉडर्न स्कूल भोजावास की मुस्कान प्रथम, देवयानी स्कूल बेवल की मुस्कान द्वितीय रही। अंडर-19 की 3000 मीटर लड़कियों के दौड़ में आरएचएम पोता स्कूल की साक्षी प्रथम, मॉडर्न स्कूल भोजावास की तानिया द्वितीय रही। अंडर-19 की 1500 मीटर लड़कियों की दौड़ में मॉडर्न स्कूल भोजावास की तान्या प्रथम व रावमावि पोता की पायल द्वितीय रही। अंडर-19 रिले दौड़ में एसडी ककराला प्रथम रहा। अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ लड़कियों में एसडी ककराला कि अमीषा प्रथम व देवयानी स्कूल बेवल की प्रियंका द्वितीय रही। लड़कियों के 200 मीटर दौड़ में एचडी ककराला की वैदिका प्रथम व रावमावि पोता की आस्था द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में मॉडर्न स्कूल भोजावास की दीपिका प्रथम, एसआरटीआर सुरजनवास की अन्नु द्वितीय रही। 800 मीटर दौड़ में एसडी स्कूल ककराला की अमीषा प्रथम, रावमावि पाथेड़ा की सुमन द्वितीय रही।
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कियों की 1500 मीटर की दौड़ में आरआरसीएम कनीना की पायल प्रथम व आरएचएम पोता स्कूल की दीपिका द्वितीय रही। अंडर-17 लड़कियों का ऊंची कूद में देवयानी स्कूल की सोहनी प्रथम, पीएम श्री भोजावास स्कूल की अक्षरा द्वितीय रही। अंडर 17 लड़कियों के लंबी कूद में पीएम श्री खेड़ी तलवाना स्कूल की निशु प्रथम व आरआरसीएम कनीना स्कूल की मुस्कान द्वितीय रही। अंडर 17 ट्रिपल जंप में एसडी स्कूल ककराला प्रथम व आरपीएस कनीना द्वितीय।
अंडर 19 डिस्कस थ्रो में आरपीएस कनीना की सीया प्रथम व मॉडर्न स्कूल भोजावास की अंशुल द्वितीय रही। अंडर-19 जैवलिन थ्रो में एसडी ककराला प्रथम, आरपीएस कनीना द्वितीय रहा। अंडर-19 हैमर थ्रो में आरपीएस कनीना प्रथम व एसडी ककराला द्वितीय रहा। जिला शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी रमेश चंद ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें