फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर दौड़ में पावनी शेखावत ने मारी बाजी

Wed, 05 Feb 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव श्यामपुरा में दौड प्रतियोगिता में हिस्स लेती प्रतिभागी--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। खंड सतनाली के गांव श्यामपुरा में शहीद अशोक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन फाइनल मुकाबला खराब मौसम के कारण नहीं खेला गया। अब फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

श्यामपुरा के विनोद पहलवान सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि फाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। मंगलवार को खराब मौसम के कारण मैच नहीं हो सका, लेकिन दोपहर बाद मौसम सही होने के बाद शहीद अशोक सिंह की शहादत दिवस पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू की गई।
प्रतियोगिता में अंडर-14 में 1600 मीटर की दौड़ में पावनी शेखावत श्यामपुरा ने प्रथम स्थान, सरिता ढाणा ने दूसरा स्थान तथा आनिया ढ़ाणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ 1600 मीटर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल पांच टीमों ने भाग लिया। श्यामपुरा की टीम ने प्रथम स्थान, गांव बारड़ा की टीम ने दूसरा तथा गांव जड़वा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों की अंडर-17 की 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पावनी शेखावत श्यामपुरा ने प्रथम स्थान, आरजू श्यामपुरा ने दूसरा तथा सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की ओपन दौड़ 1600 मीटर में नीरज जड़वा ने प्रथम, मोहित बारड़ा ने दूसरा तथा परमवीर श्यामपुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि विनोद पहलवान श्यामपुरा, दिनेश पंच, रमेश सिंह, नरेंद्र फौजी, सागर यादव, महावीर यादव, रणवीर, पूर्व सरपंच रवि शेखावत, मदन यादव, बिट्टू फौजी, सुरजीत सिंह, दिलबाग, अमरसिंह, प्रदीप, प्रवीन वर्मा, उदय, रोहित, पंकज सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें