सतनाली। सतनाली क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 21 दिनों से पटवारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है। वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि पटवारियों की मांगों को जल्द ही माना जाएगा, लेकिन वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। पटवारियों के समर्थन में सतनाली नंबरदार एसोसिएशन व समाजसेवियों ने बुधवार को पटवारियों की जायज मांगों के लिए अपना समर्थन दिया है।
सतनाली नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान मुरारी व उपप्रधान राकेश नंबरदार ने कहा कि जब तक पटवारियों व कानूनगो की जायज मांगे नहीं मानी जाती है तब तक सतनाली नंबरदार एसोसिएशन काम नहीं करेगी। सतनाली क्षेत्र के युवा समाज सेवी फकीरचंद व जगदीश बाबू सहित लोगों ने मांग की है कि पटवारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि सतनाली उपतहसील में किसानों, बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि पटवारियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि सतनाली उपतहसील में परेशानियों से जल्द निजात मिल सके।