सीहमा। गांव जाट गुवाना में क्षतिग्रस्त बिजली पोल से लोगों को हादसे का डर सता रहा है। निगम अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, पवन सिंह, बाबू सिंह व बबलू सिंह आदि का कहना है कि यह पोल पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन बिजली निगम इसे बदलने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे लगता है कि निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस पोल को तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग की है। ताकि किसी प्रकार हादसे को रोका जा सके। इसके साथ ही ग्रामीणाें ने गांव में पुराने अन्य बिजली के पोल व तारों को बदलने की भी मांग की है।