फोटो 15महाविद्यालय सिहमा में देशभक्ति पर विचार गोष्ठी पर देश की उन्नति के बारे में बताते हुए
सिहमा। राजकीय महाविद्यालय सिहमा में वीरवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि देशभक्ति केवल पर्वों तक सीमित न रहे बल्कि यह दैनिक जीवन का अंग बने।
उन्होंने जोर दिया कि ईमानदारी, जिम्मेदारी भी देशभक्ति के स्वरूप हैं। उन्होंने छात्र समुदाय से अपील की कि वे देश की उन्नति में सकारात्मक भूमिका निभाएं। स्वतंत्रता संग्राम के प्रसंगों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार देशभक्ति ने आम जनमानस को संगठित किया। इसके पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मी नारायण ने विचार साझा करते हुए देशभक्ति की ऐतिहासिक, दार्शनिक और समकालीन अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. सुनीता कुमारी ने किया।