महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर में 9 व 10 मार्च को बाबा पांचों पीर के मेले के अवसर पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चौथे राउंड व सेमीफाइनल मैच करवाया गया।
कमेटी के सदस्य मुकेश ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता चौथे राउंड के मुकाबले में पहला मैच राजावास व पाली की टीमों के बीच खेला गया। राजवास की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर में पांच विकेट पर 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाली की टीम ने पांच विकेट पर 56 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच पटिकरा व मेघनवास की टीमों के बीच खेला गया। मेघनवास की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 3 विकेट पर 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटीकरा की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट खोकर 78 रन बनाया। पटिकरा की टीम ने मैच आठ विकेट से विजेता रही। सीगड़ा की क्रिकेट टीम बाई की मदद से सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल का मुकाबला पटिकरा व सीगड़ा के बीच खेला गया। पटीकरा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित दस ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीगड़ा की टीम ने निर्धारित दस आवेर में सात विकेट पर 55 रन बना सकी। पटीकरा की टीम ने मैच 95 रन मैच जीत लिया। पाली की टीम बाई की मदद से फाइनल में पहुंची। शनिवार को पाली व पटीकरा के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर विकास जांगड़ा, मोनू यादव, करतार जांगड़ा, दयाराम गुर्जर, होशियार सिंह यादव, कैलाश राजपूत, विक्रम पंच, प्रदीप जांगड़ा आदि मौजूद रहे।ि