फोटो नंबर-06मांगों को लेकर नारेबाजी करते एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी।
नारनौल। एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने भी अपनी लंबित मांगों को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे गर्भवती महिलाओं को बाहर से जांच करवानी पड़ी।
जिला प्रधान पवित्रा देवी ने बताया कि मौजूदा सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों को एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलाज दिया जाए। सभी कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर स्टेट शेयर दिया जाए। वर्ष 2017-18 से संबंधित लंबित फाइलों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। इस अवसर पर सुनीता देवी, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, नीतू अरोड़ा, दिनेश कुमार, रणधीर सिंह, तरुण कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र यादव, सुरेश मौजूद रहे।
एचआईवी जांच सहित कई कार्य प्रभावित
हड़ताल के पहले दिन जिले के सभी आईसीटीसी केंद्र, एलएसी, एसटीटी केंद्र पूर्ण रूप से बंद रहे। इसकी वजह से मरीजों को एआरटी दवाइयां भी नहीं मिल पाईं। वहीं एचआईवी जांच नहीं होने के कारण ऑपरेशन आदि कार्य भी प्रभावित रहे। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।