फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में मरीजों ने कराई आंखों की जांच

Mon, 07 Oct 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में निशुल्क जांच ​शिविर में रोगियों की जांच करते चिकित
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव सभा व राहत ग्रुप के तत्वाधान में यादव धर्मशाला में 170वें नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलेभर से पहुंचे 120 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के उपरांत 10 लोगों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि निशुल्क नेत्र जांच शिविर, राहत ग्रुप के प्रधान व वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉ. प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में लगाया गया। डॉ. जितेंद्र यादव व उनकी टीम के डॉ. आरपी गिरि एवं डॉ. रामपाल यादव ने रोगियों की नेत्र जांच की। डॉ. प्रकाश वीर आर्य, डाॅ. आनंद कुमार ने बीपी और शुगर जांच की। रविवार को लगे शिविर में 120 रोगियों के नेत्र जांच की और 10 रोगियों को ऑप्रेशन के लिए सुमेर सिंह मेघनवास की देखरेख में किशनलाल जालान राजकीय नेत्र अस्पताल भिवानी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें